Post

Bansgaon Sandesh
Gorakhpur•about 1 hour ago

अग्निवीरों को बड़ी राहत, सेवा अवधि 4 से बढ़ाकर 6 साल करने का फैसला; 25% को नियमित नौकरी का मौका

अग्निवीरों को बड़ी राहत, सेवा अवधि 4 से बढ़ाकर 6 साल करने का फैसला; 25% को नियमित नौकरी का मौका

नई दिल्ली। बांसगांव संदेश। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीरों को चार साल की बजाय छह साल तक सेवा करने का अवसर मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को इसकी घोषणा की। केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत पहले से निर्धारित 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा। इस अवधि के बाद नियमित सेवा में शामिल होने के इच्छुक अग्निवीरों को निर्धारित चयन प्रक्रिया और योग्यता के आधार पर मौका दिया जाएगा। विस्तारित अवधि में उन्हें बेहतर वेतन और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। सरकार के इस फैसले से हजारों युवाओं को सेना में लंबे समय तक सेवा करने और नियमित सैनिक बनने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts