Deoria•about 3 hours ago
आकांक्षात्मक विकासखंडों में पत्र युवाओं एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी।



1/3
आकांक्षात्मक विकासखंडों में पात्र युवाओं एवं नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करें अधिकारी : जिला निर्वाचन अधिकारी।
देवरिया 27 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकासखंडों के नामित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र युवाओं एवं नए मतदाताओं को चिह्नित करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र युवा एवं नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक जागरूकता एवं प्रभावी प्रयास किए जाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में सभी पात्र नागरिकों का नाम शामिल होना आवश्यक है। विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से संचालित करने तथा निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाते हुए मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं अद्यतन बनाया जा सके।
84 likes
840 views0 comments0 shares