Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 1 hour ago

जनगणना-2027 की ड्यूटी से इनकार करने वाले 19 कार्मिकों पर होगी विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई।

जनगणना-2027 की ड्यूटी से इनकार करने वाले 19 कार्मिकों पर होगी विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई। देवरिया, जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 19 कार्मिकों द्वारा ड्यूटी पत्र प्राप्त करने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने से इनकार किया जा रहा है। इससे जनगणना कार्यों के सुचारू एवं समयबद्ध संपादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिकों के असहयोगात्मक रवैये को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग को की गई कार्रवाई की विस्तृत आख्या तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस परिप्रेक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य में आनाकानी करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 19 कर्मियों के विरुद्ध अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए सदर कोतवाली में पत्र लिखा गया है।
91 likes
913 views0 comments0 shares