Gazipur•about 9 hours ago
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को किया गया जागरूक
जनपद मुख्यालय सहित सभी छह तहसीलों में चला जागरूकता अभियान, मतदाताओं को ईवीएम संचालन और मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी
जखनियां (गाजीपुर)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में स्थापित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रदर्शन केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम के संचालन की जानकारी दी गई।जनपद मुख्यालय के साथ ही तहसील गाजीपुर, सैदपुर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, जखनियां एवं जमानियां में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों को मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान मतदाताओं को बताया गया कि मतदान के समय ईवीएम का किस प्रकार उपयोग करना है और अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने लगे बटन को दबाकर किस तरह अपने मताधिकार का प्रयोग करना है।अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के मन में ईवीएम को लेकर किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम को दूर करना तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना है। प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को वास्तविक मतदान जैसी प्रक्रिया का अभ्यास कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि निर्वाचन के दिन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।निर्वाचन प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की गई कि वे ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों पर पहुंचकर मशीन के संचालन की जानकारी प्राप्त करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।प्रशासन का प्रयास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।
82 likes
824 views0 comments0 shares