Sonbhadra•about 1 hour ago
डाला बाजार में भीषण सड़क हादसा, कार जलकर हुई खाक

डाला बाजार में भीषण सड़क हादसा, कार जलकर हुई खाक बाल-बाल बचे यात्री सोनभद्र। डाला चौकी अंतर्गत डाला बाजार में ब्रेजा कार और टिपर के बीच भीषण सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। हादसे में कार सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रेजा कार संख्या UP64AH2613 और टिपर संख्या UP64BT7191 के बीच टक्कर हुई। ब्रेजा कार में सवार युवकों की पहचान हिमांशु सिंह (23), सत्यार्थ सिंह (18) और अविनाश सिंह (20), निवासी आश्रम मोड़, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
0 likes
0 comments0 shares