Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•about 1 hour ago

आदर्श मित्रता का भाव है श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता

आदर्श मित्रता का भाव  है श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता
चौरी चौरा गोरखपुर। डुमरी खास में वीरेंद्र पांडेय श्रीमती इंदु पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने रुक्मिणी कृष्ण विवाह और कृष्ण सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई उन्होंने कथा में प्रसंग में कहा द्वारका के राजा श्रीकृष्ण के पराक्रम की चर्चा दूर-दूर तक फैली थी। विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी मन ही मन श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं। लेकिन उनका भाई रुक्मी उनका विवाह शिशुपाल से करवाना चाहता था। रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को पत्र लिखकर सहायता मांगी। श्रीकृष्ण विदर्भ पहुंचे और रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया। दोनों का विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। कुछ समय बाद श्रीकृष्ण के बचपन के मित्र सुदामा उनसे मिलने द्वारका पहुंचे। सुदामा अत्यंत गरीब थे और पत्नी के आग्रह पर मुट्ठी भर चावल लेकर आए थे। श्रीकृष्ण ने अपने मित्र को देखते ही गले लगा लिया और उनके चरण धोए उनको सम्मान के साथ आसन पर बैठाये और कुशल क्षेम पूछा इसी दौरान उन्होंने कहा कि भाभी ने उपहार में जरूर कुछ भेजा होगा और उन्होंने एक छोटी सी गठरी में सुदामा द्वारा लाये चावल की दो मुट्ठी खा लिया और उन्हें दो लोकों का स्वामी बना दीया । इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य श्रीनारायण पांडेय राजेंद्र पाण्डेय लालबचन पांडेय रामश्रयनाथ पांडेय रामप्रीत यादव डब्लू तिवारी गणेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
68 likes
676 views0 comments0 shares