Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•5 days ago

सहजनवा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सहजनवा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सहजनवा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सहजनवा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, प्रदेशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम सहजनवा। शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह की स्मृति में बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का शनिवार को मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित करीब 1000 महिला एवं पुरुष पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं पूर्व विधायक गौरी देवी ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सहजनवा शीतल पांडेय, पूर्व विधायक बस्ती राजमणि पांडेय, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, नगर पंचायत सहजनवा की चेयरमैन संजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। सहजनवा में इतने बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ खेलते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल युवाओं को अनुशासन के साथ संघर्ष करना और लक्ष्य प्राप्त करना सिखाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करें और सहजनवा से नई खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों के प्रतिभाग करने से आयोजन स्थल पर खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग भार वर्गों में पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इस आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’ ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 1000 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

100 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts