Deoria•about 11 hours ago
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई गई संविधान की शपथ।



1/3
संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई गई संविधान की शपथ ।
देवरिया, 26 नवंबर।
संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी चन्द्रेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया गया।
अधिकारियों ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करते हुए उनके अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने तथा आपसी सौहार्द, बंधुता, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की अपेक्षा की।
87 likes
872 views0 comments0 shares