Post

Anup singh
Deoria•about 5 hours ago

कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत दो घायल

कार-बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत दो घायल

दीपावली पर दिल्ली से घर आया था युवक, इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम रुद्रपुर देवरिया बांसगांव संदेश देवरिया। लार बाईपास पर बुधवार सुबह आरा मशीन के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल तीन युवकों में से एक की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभय कुमार (20) पुत्र संजय प्रसाद निवासी चौक वार्ड, नगर पंचायत लार के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लार बाईपास पर आरा मशीन के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों की पहचान अनुज कुमार (20) पुत्र रामबल प्रसाद, शिवम कुमार (20) पुत्र जवाहर प्रसाद, निवासी हरिजन बस्ती लार तथा अभय कुमार (20) पुत्र संजय प्रसाद, निवासी चौक वार्ड के रूप में हुई थी। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अभय की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अभय दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और दीपावली मनाने के लिए घर आया हुआ था। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। रुद्रपुर-देवरिया बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares