Post

Ved Pandey
Gazipur•about 7 hours ago

चार करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,

चार करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,

चार करोड़ की हेरोइन के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.904 किलो मादक पदार्थ बरामद स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट, चार मोबाइल फोन भी मिले गाजीपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट, सर्विलांस और थाना जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बनारस-गोरखपुर हाईवे पर अरशदपुर तिराहे के पास से चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.904 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमीर हवारी (25) पुत्र नईम निवासी ग्राम बनका बउआरा, थाना कुड़नी, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, बबलू कुमार यादव (25) पुत्र रमाकांत सिंह निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुवांव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, गुलशन कुमार (22) पुत्र वकील सिंह निवासी ग्राम कारी राम, थाना नुवांव, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार तथा विवेक यादव (20) पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम खजुरी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 240/26 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य सहयोगियों और नेटवर्क का पता लगाकर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।इस बड़ी कार्रवाई में स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ, सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित बालियान अपनी टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष जंगीपुर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares