Gorakhpur•1 day ago
*जन चौपाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और

*जन चौपाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*
*कलेक्ट्रेट क्लब (टाउन हॉल) में भाजपा महानगर की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम*
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से कलेक्ट्रेट क्लब (टाउन हॉल) में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकारों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया।
69 likes
691 views0 comments0 shares