Gorakhpur∨

Post

Harishchand Soni
Gorakhpur•about 4 hours ago

शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद

शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद
शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिया निमंत्रण बड़हलगंज। मदरिया में आगामी 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में संजय सोनी ने कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात कर उन्हें कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। संजय सोनी ने पूर्व सांसद को कथा का निमंत्रण पत्र भेंट करते हुए आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मदरिया में आयोजित होने वाली इस धार्मिक कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
86 likes
862 views0 comments0 shares