Gorakhpur∨

Post

Nitish Kumar
Gorakhpur•21 days ago

सीडीओ के निरीक्षण का दिखा असर, विकास भवन में चला विशेष सफाई अभियान

सीडीओ के निरीक्षण का दिखा असर, विकास भवन में चला विशेष सफाई अभियान
गोरखपुर, 30 अक्टूबर। बांसगांव संदेश। विकास भवन में गंदगी और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी की नाराजगी के बाद शुक्रवार सुबह विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने और कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। संबंधित कार्यालय प्रभारियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को नाजिर की मौजूदगी में कार्यालयों, गलियारों, सीढ़ियों और पूरे परिसर की सफाई कराई गई। धूल-मिट्टी और जमा गंदगी हटाई गई। सीडीओ के निरीक्षण के बाद अचानक शुरू हुए अभियान से कर्मचारियों में भी सक्रियता दिखाई दी। हालांकि सवाल यह है कि सरकारी कार्यालयों में नियमित सफाई के लिए अधिकारियों के निरीक्षण का इंतजार क्यों करना पड़ता है? विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी और ग्रामीण पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छता केवल विशेष अभियान तक सीमित न रहकर नियमित व्यवस्था का हिस्सा बननी चाहिए।
72 likes
717 views0 comments0 shares