Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•11 days ago

*अवैध संबंध के शक में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत

*अवैध संबंध के शक में पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर* *गीडा के हरैया गांव की घटना, आरोपी पति हिरासत में* *घायल महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा* गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार शाम अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पति जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे नौसड़ चौकी पर सूचना मिली कि हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी गीडा आभा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में लिया है। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर गीडा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

700 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts