Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•44 minutes ago

नगर पंचायत घघसरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को

नगर पंचायत घघसरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को
नगर पंचायत घघसरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि पाली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय घघसरा में चेयरमैन प्रभाकर दुबे द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च है। उनका त्याग, तपस्या और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएम सिंह ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। इस दुख की घड़ी में हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि मां के निधन से उत्पन्न हुई रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधानसभा प्रभारी जगदंबा श्रीवास्तव ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। इस कठिन समय में पूरा समाज मुख्यमंत्री जी के साथ खड़ा है। सभा का संचालन त्रयंबक उपाध्याय ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, विजय बहादुर सिंह, देवानंद शुक्ल, रवि सिंह सोलंकी, ध्रुवचंद्र गौण, विजय मिश्रा, राजू पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह, दिलीप सैनी, राकेश, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा, रामजनक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
74 likes
738 views0 comments0 shares