Post

P
Deoria•25 days ago

प्रेस विज्ञप्ति सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने महिला सशक्तिकरण के

प्रेस विज्ञप्ति सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया ने महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में छात्राओं को किया जागरूक आज दिनांक 5.10.2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्ययोजना एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द प्रताप सिंह के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव के कुशल नेतृत्व में फुलवरिया लच्छी स्थित अलका महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं विधिक साक्षरता विषय पर एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्रीमती अर्चना के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सुरक्षित व स्वावलंबी बनने हेतु प्रेरित किया गया। सचिव ने कहा कि कानून की जानकारी ही महिलाओं का सबसे बड़ा हथियार है। जब महिलाएं अपने अधिकारों को समझेंगी, तभी वे समाज में अपने अधिकारों की रक्षा खुद कर सकेंगी। न्यायाधीश के द्वारा छात्राओं को महिलाओं से संबंधित प्रमुख अधिनियमों जैसे-घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम कानून, दहेज प्रतिषेध अधिनियम,बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, सर्वाइकल कैंसर, और शासन से सम्बन्धित योजनाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी। सचिव के द्वारा अवगत कराया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पीड़ित एवं निर्धन महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता व परामर्श प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090 महिला पावर लाइन, 112, और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन 15100) के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, प्रबन्धक, अध्यापक तथा भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संपादक श्रीमान- समस्त समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन हेतु।

2001 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts