Post

सुल्तानपुर तीन साल की अर्जी हुई मंजूर: सुल्तानपुर में बरसेगी राजन जी

सुल्तानपुर तीन साल की अर्जी हुई मंजूर: सुल्तानपुर में बरसेगी राजन जी महाराज की वाणी से रामकथा की अमृतधारा *सुल्तानपुर।* सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है बल्दीराय के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्री शिवकुमार सिंह जी का तीन वर्षीय संकल्प, जो अब साकार होने जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख *श्री शिवकुमार सिंह जी* पिछले तीन वर्षों से पूज्य गुरुदेव *श्री राजन जी महाराज* को सुल्तानपुर लाने हेतु निरंतर प्रयासरत थे। अंततः उनकी निष्ठा, सेवा भाव और अटूट आस्था को देखते हुए गुरुजी ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पूज्य महाराज जी *प्रथम बार सुल्तानपुर जनपद की पावन धरती पर पधार रहे हैं।* उनके श्रीमुख से *30 अक्टूबर से 07 नवंबर तक 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन अमृत गार्डन, ग्राम सभा सिंघनी, बहुरावां बाजार, सुल्तानपुर में होगा।* इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कई हजार श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। नौ दिनों तक पूरा जनपद राममय होगा। *छाया चित्र परिचय (फाइल फोटो):* सुल्तानपुर में श्रीराम कथा हेतु आमंत्रण के पूर्व दिनों में पूज्य राजन जी महाराज से भेंट कर चर्चा करते बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख श्री शिवकुमार सिंह जी।

1000 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts