Post

V
Gazipur•10 days ago

जखनिया में दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रसाद

जखनिया में दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रसाद

जखनिया में दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रसाद देकर किया सम्मानित नई सड़क स्थित मां दुर्गा पंडाल में अध्यक्ष विक्की सिंह ने पत्रकारों को दी दशहरा की शुभकामनाएं जखनिया, गाजीपुर।दशहरा के पावन अवसर पर जखनिया बाजार की नई सड़क स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा समिति की ओर से जखनिया क्षेत्र सहित जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष रजनीकांत सिंह उर्फ विक्की सिंह एवं पंडाल समिति के सदस्यों ने पत्रकारों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र और मां दुर्गा का प्रसाद भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी पत्रकारों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।नई सड़क स्थित मां दुर्गा के पंडाल में पहुंचे पत्रकारों की टीम का पूजा समिति के सदस्यों ने बड़े स्नेह और सम्मान के साथ अभिनंदन किया। धार्मिक उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। समिति की ओर से पत्रकारों को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रजनीकांत सिंह उर्फ विक्की सिंह ने सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा समिति के सदस्यों ने पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर कार्तिक, विशाल, विक्की गुप्ता, अमित, आकाश सहित मां दुर्गा पूजा समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।

500 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts