Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, घर में मिले दोनों के शव

धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, घर में मिले दोनों के शव
धरवां गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, घर में मिले दोनों के शव गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पक्के मकान में मां और बेटी का गला कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।मृतकों की पहचान जैबुन निशा (40 वर्ष), पत्नी गुलफाम और उनकी 12 वर्षीय पुत्री ऐमन के रूप में हुई है। दोनों के शव घर के अंदर मिलने की सूचना पर नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक निरीक्षण में दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।मां-बेटी की हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
105 likes
1,054 views0 comments0 shares