Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 1 hour ago

पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी: पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का

पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी: पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का
पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में निकली पुरानी रंजिश की बात जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बृद्ध कन्हैया चौहान की मौत के बाद छोटे भाई की पत्नि के बीच पुराने जमीनी बिबाद मृतक के छोटे भाई की पत्नी फेकनी देबी ने गलत आरोप लगा कर पुत्रों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जा रहे शव को रोककर जांच-पड़ताल करने के बाद झूठी सूचना पाए जाने पर शव को दाह संस्कार के लिए छोडा। ग्रामीणों के अनुसार, मखदुमपुर गांव निवासी कन्हैया चौहान रात में भोजन करने के बाद कमरे में सो गए थे। सुबह जब उनके पुत्रों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी फेकनी देवी ने पुलिस को सूचना दे दी कि उनके भतीजों ने ही अपने पिता की हत्या कर दी है। मृतक कन्हैया चौहान और उनके छोटे भाई नागौर चौहान के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन और हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते मृतक के पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान अशोक गिरी सहित गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में मामले की छानबीन की। ग्रामीणों के बयान और मौके की परिस्थितियों की जांच के बाद पुलिस ने शिकायत को गलत पाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद दोनों पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल था। भुड़कुड़ा कोतवाल प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की पत्नी फेकनी देवी की ओर से पुत्रों पर हत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच में सूचना गलत पाए जाने पर शव को दाह संस्कार के लिए छोड़ दिया गया।
90 likes
896 views0 comments0 shares