Post

P
Deoria•27 days ago

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 15 प्रकरणों

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 15 प्रकरणों

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 15 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण। समाधान दिवस में 111 प्रार्थना पत्र प्राप्त, अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश। राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश, लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी। देवरिया 03 अक्टूबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सलेमपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने एक-एक फरियादी से रूबरू हुए। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निस्तारण योग्य 15 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं ऐसे प्रकरण, जिनमें जांच या मौके पर निरीक्षण की आवश्यकता थी, उन प्रकरणों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को हस्तगत कराया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में जो भी आवेदन प्राप्त हों, उनका पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। राजस्व कर्मी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल अपने कार्यों में पूरी तत्परता बरतें तथा धारा 34, 24 एवं 116 में जो भी वाद लंबित हों, उन्हें प्राथमिकता के साथ दर्ज कराते हुए निस्तारण कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न हो, यह सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम तकिया धरहरा निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने धारा 24 के आदेश के उपरांत भी जमीन पर अवैध कब्जे संबंधी शिकायत रखी। ग्राम बलिया दक्षिण निवासी विजय कुमार यादव ने मकान बंटवारे संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किया। ग्राम परसिया भगौती निवासी निसार अहमद अंसारी ने बंटवारे के मामले में कोरा में जालसाजी किए जाने संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने इन सभी प्रकरणों में उप जिलाधिकारी सलेमपुर को आवश्यक कार्रवाई कर मामलों का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। ग्राम मझौली राज नगर निकाय निवासी राम सखी देवी ने चकमार्ग खाली कराए जाने संबंधी मामले को रखा। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय मझौली राज को नियमानुसार निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। नगर निकाय सलेमपुर निवासी राधिका देवी ने आयुष्मान कार्ड एवं पेंशन संबंधी शिकायती प्रकरण प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को तत्काल रूप से लाभार्थी को पात्रता के अनुसार लाभ उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 111 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से निस्तारण योग्य 15 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, वहीं अनिस्तारित प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। आयोजित इस समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके सिन्हा, उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य, हरिप्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप संचालक चकबंदी पवन कुमार पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी, राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

2200 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts