Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•1 day ago

जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, ओवररेटिंग करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा : डीएम

जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, ओवररेटिंग करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा : डीएम
यूरिया 266 और डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी निर्धारित, खाद वितरण सुचारू कराने के लिए लेखपालों की लगाई गई ड्यूटी गाजीपुर, 19 नवंबर।जनपद में खाद की कमी को लेकर किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यदि कोई खाद विक्रेता या समिति सचिव निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत वसूलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किसानों से अपील करते हुए कहीं।जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में लगभग 34 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 7,400 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पूर्व सैदपुर क्षेत्र की कुछ सरकारी खाद दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत सामने आई थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और निजी क्षेत्र से लगभग 600 मीट्रिक टन खाद का स्टॉक सरकारी क्षेत्र की ओर डायवर्ट कराया, ताकि किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो सके।उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी लगभग 350 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हुई है। इसके साथ ही आधी रैक खाद भी मिल चुकी है। आगामी तीन से चार दिनों में डीएपी की एक और रैक जनपद को प्राप्त होने की संभावना है। इससे खाद की उपलब्धता और बेहतर होगी।डीएम ने खाद की निर्धारित सरकारी दरों की जानकारी देते हुए बताया कि यूरिया की एक बोरी 266 रुपये तथा डीएपी की एक बोरी 1,350 रुपये में किसानों को उपलब्ध कराई जानी है। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी समिति का सचिव ओवरचार्जिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने किसानों से यह भी अपील की कि यदि किसी सहकारी समिति पर सचिव बिना उचित कारण के ताला लगाकर बैठता है अथवा समिति बंद रखता है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन करने वाले एक समिति सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य विभागों तथा पुलिस के सहयोग से खाद वितरण पर निगरानी रखेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और निर्धारित दर पर ही खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
90 likes
897 views0 comments0 shares