Post

Anup singh
Deoria•about 13 hours ago

सेमरौना रिवर फ्रंट पर छठ पूजा की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

सेमरौना रिवर फ्रंट पर छठ पूजा की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

सेमरौना रिवर फ्रंट पर छठ पूजा की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, छठी मइया के गीतों से गूंजा घाट रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के सेमरौना रिवर फ्रंट स्थित छठ घाट पर रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घाट पर तैयारियां और चहल-पहल देखने को मिली। शाम होते-होते बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। इस दौरान व्रती महिलाओं ने नदी में खड़े होकर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने छठी मइया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। घाट पर सूप और दउरा में फल, गन्ना, नारियल, ठेकुआ सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ श्रद्धालु पहुंचे। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा रिवर फ्रंट भक्तिमय हो उठा। परिवार के सदस्य भी व्रती महिलाओं के साथ पूजा में शामिल हुए। सेमरौना रिवर फ्रंट पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्यास्त के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठी मइया के जयकारे गूंजते रहे। रुद्रपुर देवरिया | बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares