Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चोचकपुर घाट मेले का डीएम और और एसपी ने किया निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चोचकपुर घाट मेले का डीएम और और एसपी ने किया निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चोचकपुर घाट मेले का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गाजीपुर, 23 नवंबर।कार्तिक पूर्णिमा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने चोचकपुर घाट, थाना करंडा क्षेत्र में आयोजित मेले एवं घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घाट और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पर्व के दौरान घाट एवं मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी बरतने को कहा।प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से पर्व संपन्न कर सकें। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
53 likes
528 views0 comments0 shares