Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ रहे मतदाता,

ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ रहे मतदाता,
ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझ रहे मतदाता, जिले में आठ केंद्रों पर जागरूकता अभियान शुरू जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में पहल, मतदाता स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर ले रहे मतदान प्रक्रिया का अनुभव गाजीपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत जनपद के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों सहित जिला निर्वाचन कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल आठ स्थानों पर ईडीसी (ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली को करीब से समझ रहे हैं।अभियान के दौरान मतदाताओं को केवल मशीनों की जानकारी ही नहीं दी जा रही, बल्कि उन्हें स्वयं ईवीएम पर मतदान करने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद वीवीपैट मशीन में निकलने वाली पर्ची के माध्यम से मतदाता यह देख रहे हैं कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है।जिला प्रशासन का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में व्याप्त शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करना तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास एवं जागरूकता बढ़ाना है।प्रशासन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्थित मतदान प्रणाली की जानकारी दी जा रही है, ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
89 likes
893 views0 comments0 shares