Post

Ved Pandey
Gazipur•1 day ago

खानपुर पुलिस ने वारंटी बृजेश यादव को किया गिरफ्तार

खानपुर पुलिस ने वारंटी बृजेश यादव को किया गिरफ्तार

खानपुर पुलिस ने वारंटी बृजेश यादव को किया गिरफ्तार सौना गांव स्थित आवास से पकड़ा गया आरोपी, मारपीट और धमकी के मामले में चल रहा था वारंट जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम सौना में चेकिंग के दौरान की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह सिरोही अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 18/026, उषा देवी बनाम बृजेश यादव, धारा 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित वारंटी बृजेश यादव पुत्र स्वर्गीय प्रदीप यादव की तलाश की गई। पुलिस टीम ने ग्राम सौना स्थित उसके निवास स्थान से उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटी बृजेश यादव (30 वर्ष) ग्राम सौना, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह सिरोही मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares