Gorakhpur∨

Post

Rajkumar Raj
Gorakhpur•about 8 hours ago

20 नवंबर को गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप

20 नवंबर को गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप

20 नवंबर को गोरखपुर में 50 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंपा देवी पार्क में होगा भव्य वितरण कार्यक्रम, डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप 80 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी होंगे शामिल, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित मंडल के 80 से अधिक महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के हाथों बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरण मिलने से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास भवन सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय से अपनी तैयारियां पूरी कर लें। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों के आगमन और बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों के आगमन और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले इस बड़े कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों से विद्यार्थी पहुंचेंगे। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने को कहा गया। मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किए जाने वाले लैपटॉप और टैबलेट विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और डिजिटल संसाधनों से जोड़ने में सहायक होंगे। इन उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अध्ययन, शैक्षणिक सामग्री तक पहुंच और तकनीकी कौशल विकसित करने में अधिक सक्षम हो सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर शिक्षण संस्थानों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, नवागत मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, एसपी सिटी निमिष पाटील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह, डीएफओ शुभम सिंह जी डी ए ओएसडी संजीव दीक्षित बीएसए धीरेंद्र तिवारी डीएसओ अजय प्रताप सिंह ई डिस्ट्रिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा 50 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

109 likes
1,091 views0 comments0 shares