Gorakhpur•about 3 hours ago
*राइस मिलों पर छापे में मिला अधिक धान, तीन दिन
*राइस मिलों पर छापे में मिला अधिक धान, तीन दिन में स्पष्टीकरण का निर्देश*-दयानंद गुप्ता
सहजनवां, गोरखपुर विकास खंड सहजनवां क्षेत्र अंतर्गत राइस मिलों की जांच में अनियमितता सामने आई है। मंडी विभाग की जांच में दो राइस मिलों पर निर्धारित मात्रा से अधिक धान पाया गया।जांच के दौरान मां लक्ष्मी राइस मिल कटसहरा पर 220 कुंतल धान अधिक पाया गया, वहीं बालाजी राइस मिल मझौरा पर लगभग 277 कुंतल धान अधिक मिला। आरोप है कि इन मिलों द्वारा मंडी शुल्क नहीं दिया गया, इसलिए अधिक माल मौजूद रखा गया था।
मंडी निरीक्षक दयानंद गुप्ता ने इस बात की जांच की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मिलों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त तथ्य सही न पाए जाने पर इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
52 likes
518 views0 comments0 shares