Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 3 hours ago

धान क्रय केद्रो पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,किसानों से सीधे

धान क्रय केद्रो पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,किसानों से सीधे
धान क्रय केद्रो पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,किसानों से सीधे संपर्क करें प्रभारी ःओमप्रकाश वर्मा। सहजनवा गोरखपुर सरकारी धान क्रय केद्रो पर किसानों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए केंद्र प्रभारियों को गांव में जाकर किसानों से सीधा संपर्क करना होगा। किसानों को केंद्र तक पहुंचाने का इंतजार करने के बजाय उन्हें सरकारी खरीद की जानकारी देकर उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। शुक्रवार को धान खरीद की समीक्षा एवं क्रय केद्रो के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के विशेष सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने यह निर्देश दिए ।विशेष सचिव ने मंडी परिषद से संचालित तीन धान क्रय केद्रो का आवश्यक निरीक्षण किया ।विपणन विभाग के प्रथम केंद्र पर करीब 2000 कुंटल धान खरीद की जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कोदरी निवासी किसान अनिल सिंह से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया का फीडबैक भी लिया ,इसके बाद दूसरे क्रय केंद्र पर पहुंचकर बोरो की तौल कराई और वजन की वास्तविकता जाची। वही मंडी समिति के क्रय केंद्र पर मात्र ₹500 कुंटल धान खरीद होने पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई ,उन्होंने केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाते हुए खरीद में तेजी लाने और कार्य प्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए, साथ ही चेतावनी दी की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।निरीक्षण के दौरान धान में नमी निर्धारित खरीद दर और किसानों से संपर्क की स्थिति की भी जानकारी ली गई। विशेष सचिव ने स्पष्ट कहा कि सरकारी क्रय केदो पर बेचने के लिए जो भी किसान आते हैं उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए लापरवाही के कारण बिचौलिया के हाथों अपनी उपज बेचैनी पड़ी तो संबंधित केंद्र प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाएगी ।इस दौरान डीप्टी आईएफसी केपी सिंह ,डीप्टी आईएमओ अरविंद दुबे, मंडी सचिव डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा ,मंडी इंस्पेक्टर दयानंद गुप्ता ,रंजन कुमार सिंह एवं राजकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
85 likes
850 views0 comments0 shares