Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, संवेदनशील

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, संवेदनशील

निर्वाचन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, संवेदनशील मतदान स्थलों के चिन्हीकरण पर जोर 90 प्रतिशत से अधिक और 10 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों की होगी समीक्षा, हिंसा व पुनर्मतदान वाले केंद्रों का होगा सत्यापन गाजीपुर। आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदान स्थलों के चिन्हीकरण सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, समस्त उप जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह तथा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।बैठक में निर्वाचन से संबंधित सात प्रमुख बिंदुओं पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। इसमें संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण, ऐसे मतदान स्थल जहां 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ हो और किसी एक प्रत्याशी को 75 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हों, 10 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्र, पिछले पांच वर्षों में पुनर्मतदान वाले मतदान स्थल, मतदान दिवस पर हिंसा एवं एफआईआर से जुड़े मामले, एएसडी मतदाताओं का प्रतिशत तथा कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित सातों मानदंडों के आधार पर मतदान स्थलवार सूचनाओं का परीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल के चिन्हीकरण के संबंध में स्पष्ट एवं तथ्यात्मक आधार सहित रिपोर्ट तैयार की जाए। संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस अभिलेखों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों और कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराएं।वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की संवेदनशील बस्तियों, मजरों एवं मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मतदान दिवस पर हुई हिंसक घटनाओं, दर्ज एफआईआर तथा पुलिस अभिलेखों के आधार पर संवेदनशील मतदान स्थलों की पहचान की जाए।एसपी ने मतदाताओं को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था की असामान्य स्थिति वाले क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में तय समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

0 likes
0 comments0 shares