Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 2 hours ago

नए नियमों से बढ़ी आम जनता की परेशानी: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल

नए नियमों से बढ़ी आम जनता की परेशानी: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर आवेदक, एसडीएम और न्यायिक मजिस्ट्रेट के अधिकारों के बंटवारे पर उठे सवाल बांसगांव, बांसगांव संदेश। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में लागू नए प्रावधानों से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए निर्धारित कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग कभी तहसील तो कभी संबंधित कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने से अधिक कठिनाइयां उठानी पड़ रही हैं। जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के स्कूल में दाखिले, आधार कार्ड और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है। वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में परिजनों को बैंक, पेंशन, संपत्ति के हस्तांतरण और अन्य कानूनी कार्यों में दिक्कत होती है। इसके बावजूद आवेदन प्रक्रिया में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि नियमों का उद्देश्य पारदर्शिता और व्यवस्था में सुधार करना हो सकता है, लेकिन प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध नहीं बनाए जाने से आम नागरिक परेशान हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाने और लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है। बॉक्स 1: दो वर्ष की समय-सीमा के आधार पर तय किए गए अधिकार नए प्रावधानों के अनुसार, दो वर्ष से कम पुराने जन्म एवं मृत्यु के मामलों में प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उपजिलाधिकारी को आदेश देने का अधिकार दिया गया है, जबकि दो वर्ष या उससे अधिक पुराने मामलों में क्षेत्रीय न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की भूमिका निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के चलते आवेदन दाखिल करने और प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बॉक्स 2: प्रशासनिक कार्यों को लेकर उठे सवाल एक ओर न्यायिक संस्थानों से जुड़े रजिस्ट्री कार्यालयों सहित कई प्रशासनिक कार्यालयों को न्यायालय परिसर से बाहर कर तहसील परिसरों में स्थानांतरित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में न्यायिक व्यवस्था की भूमिका बढ़ाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। बॉक्स 3: लंबित मुकदमों के बीच नई जिम्मेदारी लोगों का कहना है कि न्यायालयों में पहले से ही हजारों मुकदमे लंबित हैं। ऐसे में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित अतिरिक्त जिम्मेदारी न्यायिक व्यवस्था को सौंपने से आम जनता को कितनी राहत मिलेगी, यह बड़ा सवाल है। क्षेत्र में इस व्यवस्था को लेकर चर्चा और नाराजगी का माहौल है।
74 likes
744 views0 comments0 shares