Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी 26 नवंबर को गाजीपुर में: पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी 26 नवंबर को

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी 26 नवंबर को गाजीपुर में करेंगे जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद व्यापारी मोहम्मद कौसेन के परिजनों से करेंगे मुलाकात, जमानियां के तिसरा गांव में लगेगी जन चौपाल गाजीपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और पिछड़ा वर्ग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा तथा जनसमस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी 25 से 27 नवंबर तक गाजीपुर के भ्रमण पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर जनसमस्याओं की जानकारी लेंगे।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी 25 नवंबर को बलरामपुर से प्रस्थान कर गाजीपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार स्थित राइफल क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सुबह 11:30 बजे वह स्वर्गीय व्यापारी मोहम्मद कौसेन के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।इसके बाद दोपहर एक बजे जमानियां क्षेत्र के ग्राम तिसरा में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम छह बजे एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 27 नवंबर को सुबह छह बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के सदस्य के सभी निर्धारित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही जनपद भ्रमण के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।
74 likes
738 views0 comments0 shares