Post

Anup singh
Deoria•2 minutes ago

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूषित मिठाई नष्ट आदर्श चौराहे की दो दुकानों पर हुई जांच, हजारों रुपये मूल्य की मिठाई कराई गई नष्ट रुद्रपुर देवरिया। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान आदर्श चौराहे स्थित मिठाई की दो दुकानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच के दौरान दूषित एवं खाने योग्य नहीं पाई गई मिठाई को विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिठाई दुकानदारों में हलचल रही। दीपावली के मद्देनजर विभाग की ओर से मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। रुद्रपुर देवरिया बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares