
Sultanpur•about 1 month ago
पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया वृक्षारोपण
सुल्तानपुर
महमूदपुर गांव में सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया वृक्षारोपण, करीब दो हजार फलदार और छायादार वृक्षों का हुआ रोपण। विधायक ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर दिया जोर।*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह बुधवार को पथहर घाट महमूदपुर गांव पहुंचे, जहां प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह की अगुवाई में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पथहर घाट पर करीब दो हजार फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्र को हरा भरा करना रहा।
वृक्षारोपण के दौरान विधायक विनोद सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना आसान है, लेकिन लगाए गए पौधों का नियमित रखरखाव और देखभाल करना बेहद जरूरी है। जब पौधे सुरक्षित रहेंगे और बड़े होकर वृक्ष बनेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को उनका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
विधायक ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करने के साथ-साथ प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखते हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाना आवश्यक है।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान मनीष तिवारी, प्रधान रघुवीर सिंह, प्रधान शैलेन्द्र सिंह, प्रधान विजय शंकर मिश्र बाबा, प्रधान अंबुज तिवारी, प्रधान संगम सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, डॉ लवकेश द्विवेदी, धनंजय सिंह, हनुमान सिंह, बलराम सिंह, अयोध्या सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
504 likes
1,042 views0 comments0 shares