Post

सुलतानपुर आयुषी पॉली क्लिनिक पर फिर कार्रवाई,नवजात की मौत के बाद आयुषी

सुलतानपुर आयुषी पॉली क्लिनिक पर फिर कार्रवाई,नवजात की मौत के बाद आयुषी पॉली क्लिनिक सील। *ऑपरेशन करने पहुंचे डॉक्टर को परिजनों ने पीटा,गर्भाशय निकालने का भी आरोप,पहले भी हो चुका है सील।* चांदा बाजार के न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ।आक्रोशित परिजनों ने ऑपरेशन करने पहुंचे शहर के एक डॉक्टर और उसके अटेंडेंट को पुलिस की मौजूदगी में 112 वाहन से उतारकर पीट दिया।घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम क्लिनिक को सील कर दिया।प्रसव पीड़िता की मां ने ऑपरेशन के दौरान बेटी का गर्भाशय निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि,आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पहले भी लग चुका है ताला,फिर कैसे खुल गया। न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक पर पहले भी अवैध रूप से ऑपरेशन किए जाने के आरोप लगे थे। पिछले वर्ष अक्टूबर में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील किया था।इसके बावजूद दोबारा संचालन शुरू होने से विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।बताया गया कि पूर्व कार्रवाई के दौरान अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती तीन मरीज मिले थे।संचालक और स्टाफ वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके थे। मरीजों को सीएचसी पीपी कमैचा भेजने के बाद अस्पताल सील किया गया था।शुक्रवार की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फिर कार्रवाई की है।विभाग की ओर से अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

2300 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts