Deoria•about 3 hours ago
बिना लाइसेंस उर्वरक एवं बीज का अवैध कारोबार पकड़ा गया विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज।


1/2
बिना लाइसेंस उर्वरक एवं बीज का अवैध कारोबार पकड़ा गया, विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज।
देवरिया 27 नवंबर।
जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोतवाली देवरिया सदर क्षेत्र के पिपरपाती नहर के पास एक दुकान पर बिना उर्वरक एवं बीज लाइसेंस के अवैध रूप से उर्वरकों एवं बीजों का विक्रय तथा भंडारण किए जाने का मामला सामने आया। उक्त दुकान मुस्ताक अली पुत्र मुसाफिर, निवासी खरजरवा, वार्ड नंबर-08, कोतवाली देवरिया सदर, तहसील एवं जनपद देवरिया द्वारा किराये पर लेकर संचालित की जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान दुकान में इफको ब्रांड एनपीकेएस 20:20:0:13 की 02 बोरी, आईपीएल एमओपी की 01 बोरी, इफको डीएपी की 54 बोरी, एचयूआरएल ब्रांड यूरिया की 15 बोरी, फसल बलवान माइक्रोन्यूट्रिएंट की 25 किग्रा, सुपर मल्टी प्लस माइक्रोन्यूट्रिएंट की 25 किग्रा, गेहूं बीज डीबीडब्ल्यू-187 की 03 बोरी, गेहूं बीज एचडी-2967 की 03 बोरी तथा शक्तिमान सल्फर 90 प्रतिशत की 18 किग्रा सामग्री बरामद हुई।
अनधिकृत रूप से उर्वरक एवं बीज का कारोबार किए जाने के संदेह में उर्वरक के 08 तथा बीज के 02 नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस प्रकरण में मुस्ताक अली पुत्र मुसाफिर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने, टैगिंग, कालाबाजारी अथवा बिना प्राधिकार के उर्वरक व्यवसाय करते पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
54 likes
544 views0 comments0 shares