Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•10 days ago

लखनऊ: कैफे मालिक शिवा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ: कैफे मालिक शिवा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे

लखनऊ: कैफे मालिक शिवा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे बहन समेत नागपुर से गिरफ्तार लखनऊ, 20 अक्टूबर। लखनऊ के चर्चित कैफे मालिक शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को उसकी बहन रश्मि और तनवीर के साथ नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी श्रद्धा पहले आगरा पहुंची और वहां से फ्लाइट पकड़कर नागपुर निकल गई थी। लोकेशन ट्रेस कर यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने नागपुर में दबिश देकर तीनों को दबोचा। गौरतलब है कि शिवा शर्मा की हत्या के बाद से ही श्रद्धा दुबे फरार थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को लखनऊ लाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

500 likes
0 comments3 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts