Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में हुई बैठक,

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में हुई बैठक,

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में हुई बैठक, सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दिया जोर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, सुरक्षा में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा गाजीपुर। जनपद में व्यापारियों एवं उद्यमियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी तथा जनपद के प्रमुख व्यापारी एवं उद्यमी शामिल हुए।बैठक के दौरान व्यापारियों के साथ पूर्व में घटित आपराधिक घटनाओं तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों को अपनी दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने तथा उन्हें सुचारु रूप से संचालित रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ ही घटना होने पर अपराधियों की पहचान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के संबंध में पुलिस से जिस भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की जाएगी, उस पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक में व्यापारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने, किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने तथा आपात स्थिति में बिना देरी किए पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस प्रशासन ने अपराधों की रोकथाम के लिए व्यापारियों और पुलिस के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को आवश्यक बताया।बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा।इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares