Post

noor alam ansari
Gorakhpur•about 7 hours ago

प्राचीन कुएं को पाटकर निर्माण कराने का आरोप, एसडीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

प्राचीन कुएं को पाटकर निर्माण कराने का आरोप, एसडीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

बांसगांव, गोरखपुर। तहसील बांसगांव के वार्ड संख्या-8 में मस्जिद की भूमि के बगल स्थित प्राचीन कुएं को मिट्टी से पाटकर निर्माण कराने और जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पूर्व सभासद प्रतिनिधि नूर आलम ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में जब्बार पुत्र स्वर्गीय रज्जाक और उनके पुत्र अब्दुल वासिद उर्फ मुन्नू पर प्राचीन कुएं को पाटने तथा नगर पंचायत के सरकारी बजट से वहां आरसीसी निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अब उक्त स्थान पर मकान बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। नूर आलम ने संबंधित जमीन और मस्जिद की भूमि की राजस्व अभिलेखों के आधार पर पैमाइश एवं सीमांकन कराने तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही अवैध कब्जा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है।

0 likes
0 comments0 shares