Gorakhpur•about 1 hour ago
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 29 नवंबर को ग्राम मड़हा पहुंचेंगे, हेलीकॉप्टर से होगा आगमन

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 29 नवंबर को ग्राम मड़हा पहुंचेंगे, हेलीकॉप्टर से होगा आगमन
बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट क्षेत्र के ग्राम सभा मड़हा में आगामी 29 नवंबर को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर से आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम पत्र के अनुसार, वह सुबह करीब 11 बजे ग्राम मड़हा, तहसील खजनी में बनाए गए हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, पूर्व सांसद 29 नवंबर को सुबह 10 बजे वाराणसी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 11 बजे ग्राम मड़हा पहुंचेंगे। यहां निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उनके आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों को हेलिपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाएं एवं आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व सांसद के हेलीकॉप्टर से आगमन की सूचना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हालांकि, ग्राम मड़हा में उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य और स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल जारी कार्यक्रम पत्र के अनुसार उनका दौरा प्रस्तावित है।
संवाददाता भोला गौड़ बेलघाट, गोरखपुर
99 likes
985 views0 comments0 shares