Post

Ved Pandey
Gazipur•about 3 hours ago

डीएम ने पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक काउंटर का किया निरीक्षण,

डीएम ने पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक काउंटर का किया निरीक्षण,

डीएम ने पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक काउंटर का किया निरीक्षण, बोले- 17 नवंबर तक कोई छात्र न छूटे छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं पर लिया संज्ञान, बायोमेट्रिक प्रक्रिया 24 घंटे चलाने के निर्देश; पुराने गजेटियर और ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने पर दिया जोर गाजीपुर, 12 नवंबर। छात्रवृत्ति में आ रही दिक्कतों और बायोमेट्रिक सुविधा सुचारू रूप से संचालित नहीं होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को पीजी कॉलेज, गोराबाजार पहुंचकर बायोमेट्रिक काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन से व्यवस्था की जानकारी ली और मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी समझा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बायोमेट्रिक कराने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित है। ऐसे में कॉलेज का कोई भी छात्र इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी छात्र तत्काल कॉलेज पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करा लें।जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों की सुविधा और निर्धारित समयसीमा को देखते हुए बायोमेट्रिक का कार्य 24 घंटे संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी छात्र को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ बाहरी एजेंसियों द्वारा बायोमेट्रिक का कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। जांच में जहां भी कोई कमी या अनियमितता सामने आएगी, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इसके बाद जिलाधिकारी ने कॉलेज की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध पुराने गजेटियर और ऐतिहासिक दस्तावेजों को देखा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि कॉलेज के पास पुराने महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं। इन्हें सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से पुरानी पांडुलिपियों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कुछ दस्तावेजों को ऑनलाइन भी किया जा चुका है। शेष दस्तावेजों को भी सुरक्षित एवं संरक्षित कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रशासन को छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए बायोमेट्रिक व्यवस्था सुचारू रखने तथा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

0 likes
0 comments0 shares