Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 10 hours ago

22 नवंबर को गाजीपुर में होगा एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम छह बजे बजेगा सायरन

22 नवंबर को गाजीपुर में होगा एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम छह बजे बजेगा सायरन
22 नवंबर को गाजीपुर में होगा एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम छह बजे बजेगा सायरन अफीम फैक्ट्री में होगा अभ्यास, हवाई हमले की चेतावनी से लेकर राहत-बचाव और घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक की होगी मॉक एक्सरसाइज गाजीपुर।जनपद में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को शाम छह बजे अफीम फैक्ट्री परिसर में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 18 नवंबर को जारी पत्र के अनुसार शासन के निर्देश पर यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में बैठक हुई। इसमें नागरिक सुरक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, होमगार्ड, विद्युत, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों और स्थलों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर ब्लैकआउट का अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और निर्धारित शेल्टरों में शरण लेने की प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा। खतरा समाप्त होने पर दो मिनट तक ऊंची आवाज में ऑल क्लियर सायरन बजाकर स्थिति सामान्य होने का संकेत दिया जाएगा।अभ्यास के दौरान छोटी आग बुझाने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर तथा बड़ी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के फायर टेंडर का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार देने, क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास कराया जाएगा।बैठक में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक ध्रुव शुक्ला, मनोज सिंह, एडिशनल सीएमओ संतोष कुमार वर्मा, चीफ वार्डन, आकाशदीप डिप्टी चीफ वार्डन, अभिषेक कुमार सिंह सेक्टर वार्डन सहित आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, पशुपालन, पुलिस, एनसीसी, नगर पालिका, अग्निशमन, होमगार्ड, नेहरू युवा केंद्र, लोक निर्माण विभाग, सूचना विभाग, स्थानीय एनजीओ और शासकीय अफीम कारखाने के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों के साथ चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने किया।प्रशासन के अनुसार इस मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र, सुरक्षा एजेंसियों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तत्परता का आकलन करना है। साथ ही आम नागरिकों को आपदा के समय सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और राहत-बचाव की प्रक्रिया की जानकारी देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
75 likes
753 views0 comments0 shares