'तीन श्लोक में जीवन दर्शन' पुस्तिका का विमोचन, VHRP के

'तीन श्लोक में जीवन दर्शन' पुस्तिका का विमोचन, VHRP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया लोकार्पण, भागवत के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने की पहल लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक आर.पी. गुप्ता द्वारा लिखी गई श्रीमद्भागवत पर आधारित विशेष आध्यात्मिक पुस्तिका 'तीन श्लोक में जीवन दर्शन' का विमोचन बुधवार को विशाल खंड, गोमती नगर में किया गया। विमोचन विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया। इस अवसर पर गोपाल राय ने कहा कि इस पुस्तिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्रीमद्भागवत में दिए गए जीवन दर्शन और गूढ़ आध्यात्मिक संदेशों को सरल, सहज और सारगर्भित भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य आम जनमानस को भागवत के आध्यात्मिक ज्ञान, जीवन मूल्यों और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के माध्यम से भी सनातन धर्मावलंबियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक होने, धर्म के मूल सिद्धांतों को समझने और सनातन संस्कारों को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम शास्त्री (ज्योतिर्विद), अमल कुमार वर्मा (सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन), डॉ. राघवेंद्र शुक्ला (महासचिव, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति), डॉ. बी.बी. सिंह (अध्यक्ष, गोमती नगर जनकल्याण महासमिति), डॉ. मूल चंद्र यादव (सेवानिवृत्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन), इंजीनियर मनोज यादव, ओ.पी. बेरी, मनीष राय, दिलीप सिंह, हिमांशु धवल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव, पंकज अग्रवाल (अध्यात्मविद्) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाने, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और सनातन धर्म के मूल संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।