Post

P
Deoria•21 days ago

जिलाधिकारी व एसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन घाट कान निरीक्षण।

जिलाधिकारी व एसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन घाट कान निरीक्षण।

जिलाधिकारी व एसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश। दुर्गा पूजा पंडालों में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था रखने के दिए निर्देश। विसर्जन घाटों पर नाव और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी । देवरिया, 10 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के साथ दुर्गा पूजा पंडाल सिरसिया एवं पटनवा पुल के निकट मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी पटनवा पुल के निकट विसर्जन घाट पर पहुंचे और विसर्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित एक-एक बिंदु का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल तथा नदी में नाव और गोताखोरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मूर्ति विसर्जन के समय विशेष सतर्कता बरतने और सावधानियों का पालन करने की आवश्यकता है, जिससे किसी भी प्रकार की विषम स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने इस दौरान सिरसिया में बनाए जा रहे दुर्गा पंडालों का भी जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों को प्रावधानों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडालों में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और उनके प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी आयोजकों को दिए। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक पूरे पर्व के दौरान पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विसर्जन घाटों पर मूर्ति विसर्जन के समय पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अनिमेष वर्मा, क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

1601 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts