Post

V
Gazipur•23 days ago

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर की कमान डॉ. ईरज राजा बने बलिया के एसपी, विनय कुमार सिंह को मिली गाजीपुर की कमान गाजीपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए शासन ने 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, जनपद बलिया बनाया गया है। वहीं विनय कुमार सिंह को बलिया से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।स्थानांतरण सूची में कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। श्रीमती दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, जनपद वाराणसी से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा यातायात, तकनीकी सेवाओं, पीएसी तथा विभिन्न जनपदों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन की ओर से जारी सूची में कुल 20 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। तबादलों को पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1900 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts