Lucknow•about 13 hours ago
सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में मारा गया लखनऊ से

सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में मारा गया
लखनऊ से तपन बोस
अंबेडकरनगर। मंगलवार देर रात अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वाहिद अंसारी (35) मारा गया। वाहिद पूर्वी यूपी का एक बड़ा हथियार सप्लायर था। कई सुपारी किलिंग (पैसे लेकर हत्या करने) के मामलों में शामिल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहिद शहर में छिपा हुआ है और देर रात भागने की फिराक में है। तुरंत टीम के साथ इलाके की घेराबंदी की गई। चौराहों पर कड़ी चेकिंग शुरू की गई।
अचानक एक संदिग्ध बाइक से आता दिखा। रोकने को कहने पर फायर कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। वह जख्मी होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वाहिद मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला था। बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। गोरखपुर के कैंट थाने में भी वॉन्टेड था। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा मंदिर के पास हुई।
8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया
राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई।
70 likes
697 views0 comments0 shares