Post

NEXT UPDATE
Ghazipur•23 minutes ago

गाजीपुर में बीच बाजार सनसनीखेज वारदात: जूता-चप्पल दुकानदार की गोली मारकर हत्या, हमलावर की तलाश

गाजीपुर में बीच बाजार सनसनीखेज वारदात: जूता-चप्पल दुकानदार की गोली मारकर हत्या, हमलावर की तलाश

बांसगांव संदेश | गाजीपुर। गाजीपुर में मंगलवार को बीच बाजार जूता-चप्पल दुकानदार मोहम्मद कौसेन (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कौसेन मिश्रा बाजार में समोसा खाने के बाद बाइक से आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान स्टेट बैंक के पास शुभम चौबे ने कथित तौर पर अपनी कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कौसेन सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली गर्दन के बाईं ओर और दूसरी पेट में लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घायल कौसेन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मोहम्मद दाऊद के इकलौते बेटे थे और मुक्ति‍पुरा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। बताया गया कि 8 नवंबर को शुभम चौबे ने पुलिस से शिकायत की थी कि कौसेन ने उन पर बम फेंककर जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी। अब गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव और चर्चाओं का माहौल है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है। #GhazipurNews #GhazipurCrime #MurderNews #BreakingNews #BansgaonSandesh

0 likes
0 comments0 shares