Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•1 day ago

ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को कराया जा रहा जागरूक, जिला निर्वाचन कार्यालय में डिमोटेशन सेंटर का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।

ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को कराया जा रहा जागरूक, जिला निर्वाचन कार्यालय में डिमोटेशन सेंटर का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।
ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से मतदाताओं को कराया जा रहा जागरूक, जिला निर्वाचन कार्यालय में डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ। देवरिया, 20 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन व मतदाता जागरूकता/प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं एवं आमजन को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) की कार्यप्रणाली तथा मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मशीनों के माध्यम से मतदान का व्यवहारिक प्रदर्शन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी होने से मतदाता बिना किसी संशय के सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी उद्देश्य से जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा तथा इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनपद में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मतदान का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदाताओं को वीवीपैट के माध्यम से अपने मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारी, प्रबुद्धजन एवं आमजन उपस्थित रहे।
56 likes
557 views0 comments0 shares