Gorakhpur∨

Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 2 hours ago

घघसरा गोरखपुर: तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से 52 वर्षीय राहगीर गंभीर

Slide 1
Slide 2
1/2
घघसरा, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार चौराहे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान राममिलन (52) पुत्र कुन्नू, निवासी पाली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह चौराहे पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से निकलकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान नहर चौराहे की तरफ से आ रही लाल रंग की डीसीएम (यूपी 53 डीटी 4010) ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घायल को डीसीएम के पिछले पहिए से चोट लगी और चालक की गलती नहीं थी। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहजनवा पहुंचाया। पुलिस ने चालक महेश कुमार निवासी तनुहारी को हिरासत में लेकर डीसीएम जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है।
62 likes
624 views0 comments0 shares