Post

S
Gorakhpur•17 days ago

रेवड़ी खाकर 50 से अधिक हुए बीमार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र

रेवड़ी खाकर 50 से अधिक हुए बीमार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र

रेवड़ी खाकर 50 से अधिक हुए बीमार गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के मझगावां में सोमवार की शाम रेवड़ी खाने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये। बीमार लोगों को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मझगावां चौराहे पर घूम घूम कर रेवड़ी बेचने वाले से लोगों ने रेवडी खरीद कर खायी थी। रेवड़ी खाने से टिकरी गांव की 16 वर्ष तन्या, 5 लाडो, 36 संगीता, 13 आर्या, 8 अन्नया, 12 प्रिंस, 62 जीतन, 38 मोनिका, 9 अविनाश, 12 रक्षा प्रताप, 64 नंदकिशोर शुक्ला, 66 रामाशंकर, 66 विषेशर, 54 वृजभार, 60 मुक्तार जबकि मझगावां के 29किशन वर्मा, 5 सगुन, 8 शुभम सैनी, 55 दुर्गावती, 28 प्रियंका, 11 शुभम, 9 तृषा, 46 पिंटू वर्मा, 40 वंदना, 28 महादेव, 45 गुड्डू बीमार हो गये। मझगावां अस्पताल में भर्ती रामाशंकर ने बताया कि चौराहे पर रेवड़ी खाया था। करीब तीन घंटे बाद पेट में दर्द शुरू हुआ और कुछ देर बाद उल्टी और दस्त शुरू हो गया। निजी अस्पताल के चिकित्सक गौरीशंकर ने बताया कि सभी मरीजों की एक ही समस्या थी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र अधीक्षक डा बीके वर्नवाल का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है फूड प्वाइजनिंग की आशंका है।

1201 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts